समस्‍तीपुर

मद्य निषेध विभाग की छापेमारी में 400 बोतल विदेशी शराब जब्त

Samastipur : मद्य निषेध विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को हथौड़ी थाना क्षेत्र के मननपुर स्थित बड़ी गाछी में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान आठ बड़े टीन के ड्रम में रखी 750 एमएल की रॉयल ग्रीन व्हिस्की की कुल 400 बोतलें जब्त की गईं। कुल मिलाकर करीब 300 लीटर शराब बरामद हुई है। मद्य निषेध अधीक्षक ने बताया कि सूचना मिली थी कि हथौड़ी थाना अंतर्गत मननपुर वाई-14 क्षेत्र में सुनियोजित तरीके से अवैध विदेशी शराब का भंडारण किया गया है।

सूचना के सत्यापन के बाद निरीक्षक पल्लवी कुमारी के नेतृत्व में सहायक अवर निरीक्षक विजय कुमार व अन्य कर्मियों की टीम गठित कर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान शराब बरामद कर ली गई, हालांकि मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया। इस मामले में रोसड़ा थाना क्षेत्र के बाघीपुर निवासी राकेश यादव के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मद्य निषेध विभाग ने बताया कि अनुसंधान के बाद आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *