क्राइमसमस्‍तीपुर

भ्रष्टाचार मामले में डीएम के आदेश के बावजूद पूर्व मुखिया पर FIR दर्ज नहीं

डीएम ने बीपीआरओ को दोषियों पर FIR दर्ज करने का दिया था आदेश, 12 दिन बाद भी FIR नहीं

समस्तीपुर जिले के वारिसनगर प्रखंड क्षेत्र के रहुआ पूर्वी निवासी अरमान कुमार ने जिलाधिकारी को एक आवेदन देकर बीपीआरओ के खिलाफ शिकायत की है. पीड़ित ने बताया कि उन्होंने रोहुआ पूर्वी पंचायत में कथित वित्तीय अनियमितता एवं सरकारी राशि गबन से संबंधित शिकायत दर्ज करायी थी. जिसके बाद प्रशासनिक स्तर इस मामले की जांच की गयी.

जांच रिपोर्ट में मामला सत्य उजागर होने के बाद बीते 21 मई को जिलाधिकारी ने स्वंय वारिसनगर प्रखंड के बीपीआरओ को अगले 24 घंटा में दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया. इधर, 12 दिन बीत गए, लेकिन अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है. इससे आम नागरिकों का प्रशासन पर विश्वास कमजोर पड़ रहा है. उन्होंने जिलाधिकारी से स्वंय मामले की जांच कर न्याय की गुहार लगायी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *