समस्‍तीपुर

कोचिंग सेंटर में विवाद: शिक्षक ए कुमार की तस्वीर बोर्ड से हटाई गई

सोशल मीडिया वीडियो के बाद बढ़ा विवाद, डायरेक्टर बोले- अब नहीं रहेगा कोई व्यावसायिक संबंध

Samastipur : शहर के काशीपुर स्थित मॉडर्न साइंस कोचिंग सेंटर के बोर्ड से प्रतिष्ठित शिक्षक ए कुमार की तस्वीर को गुरुवार को हटा दिया गया। बताया गया कि ए कुमार के द्वारा हाल ही में सोशल मीडिया पर एक लाइव वीडियो जारी किया गया था। इसके बाद से ए कुमार और मॉडर्न साइंस कोचिंग के डायरेक्टर के बीच व्यवसायिक विवाद बढ़ गया है। उनका पोस्टर डायरेक्टर सचिन कुमार के द्वारा खुद बोर्ड से काट कर हटा दिया गया।

इस संबंध में मॉडर्न साइंस कोचिंग के डायरेक्टर सचिन कुमार ने बताया कि वह ए कुमार के साथ पिछले 10 वर्षों से साथ में थे। उन्होंने कहा कि ए कुमार के द्वारा एक-दो दिन पूर्व एक वीडियो जारी कर उन्हें फर्जी और बेईमान बताया गया है। जबकि रॉयल्टी का रुपए उन्हें समय-समय दिया गया है, इसका सारा प्रूफ उनके पास मौजूद है।

उन्होंने कहा कि अब ए कुमार के साथ उनके संस्थान का कोई व्यावसायिक रिलेशन नहीं रहेगा। संस्थान के जो भी बोर्ड, फ्लेक्स व पोस्टर आदि मार्केट में लगे हैं, उन सभी से उनकी तस्वीर को धीरे-धीरे हटा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व की भांति तिरहुत अकादमी के पास उनका मॉर्डन साइंस कोचिंग सेंटर चलता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *