समस्‍तीपुर

वैशाली में समस्तीपुर जिले का स्मैक तस्कर गिरफ्तार, 11 ग्राम हेरोइन बरामद

समस्तीपुर जिले के एक स्मैक तस्कर को वैशाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार स्मैक तस्कर की पहचान नगर थाना क्षेत्र के करमनगर के मो. उस्मान के पुत्र मो. सेराज आलम के रूप में बताई गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र की पुलिस को इलाके में मादक पदार्थ हेरोइन (स्मैक) की तस्करी किए जाने के गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई, जिसमें 11 ग्राम हेरोइन (स्मैक) के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया।

इस मामले में सदर थाना कांड दर्ज किया गया है। वहीं, गिरफ्तार आरोपी से आवश्यक पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *