क्राइम

बैंक में ही चल रही थी ‘महफ़िल’! छापेमारी में असिस्टेंट मैनेजर समेत 3 गिरफ्तार

बैंक ऑफ इंडिया शाखा में छापेमारी, शराब पीने के आरोप में दो बैंक बैंक कर्मी सहित तीन गिरफ्तार

Samastipur : मद्य निषेध विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की शाम ताजपुर थाना क्षेत्र के नीम चौक स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा में छापेमारी कर दो बैंक कर्मी सहित तीन लोगों को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया। जांच के दौरान तीनों के शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर चौथ निवासी बैंक ऑफ इंडिया के असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर शिवम कुमार उर्फ अरुण कुमार, नालंदा जिले के कतरीसराय थाना क्षेत्र के छाछू बिगहा निवासी सहजानंद शर्मा के पुत्र बैंक क्लर्क संवर्त कुमार तथा वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर डुमरा निवासी राजकुमार सहनी के पुत्र एवं ग्राहक सेवा केंद्र संचालक ओमप्रकाश सहनी के रूप में की गई है।

इस संबंध में मद्य निषेध अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद (संशोधन) अधिनियम, 2022 की धारा 37 के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *