Shakuntala TVS में Consumer Meet, ग्राहकों से Feedback लेकर Services सुधारने की तैयारी
Samastipur : TVS MOTOR (टीवीएस मोटर) के अधिकृत विक्रेता Shakuntala TVS (शकुन्तला टीवीएस) के तत्वाधान में Consumer Meet (कंज्यूमर मीट) का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्राहकों और उपभोक्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ कमराव पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मो. सफदर सोहेल और Shakuntala TVS के प्रबंधक राज दीपक ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान ग्राहकों से कंपनी की Supply System, Service Quality और Vehicle Performance को लेकर Feedback लिया गया। कंपनी प्रबंधन ने बताया कि Consumer Feedback के आधार पर Quality Improvement और बेहतर Customer Service पर काम किया जाएगा।
प्रबंधक राज दीपक ने TVS MOTOR द्वारा निर्मित विभिन्न Vehicle Models की खूबियों को विस्तार से बताते हुए कहा कि पिछले 14 वर्षों से ग्राहकों के विश्वास, सम्मान और सहयोग से ही संस्थान लगातार आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम में ग्राहकों की सुविधा के लिए तीन अलग-अलग Service Counters बनाए गए थे। नई गाड़ियों पर Bonus Offer और Special Discount भी दिया जा रहा था। Loan & Exchange Counter पर ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ देखी गई। मौके पर चार वाहनों की Booking की गई और एक Vehicle Delivery भी की गई।
कार्यक्रम में Finance Companies के प्रतिनिधि मौजूद रहे, जिन्होंने Attractive Interest Rate पर On-Spot Finance की सुविधा दी। साथ ही पुरानी बाइकों का Evaluation कर Exchange Facility उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर शोरूम मैनेजर संतोष कुमार, शुभम कुमार, उत्कर्ष कुमार, अभिषेक कुमार, विकास कुमार, सुमन कुमार, अमित कुमार, संजय महतो सहित सैकड़ों Consumer उपस्थित रहे।

