समस्‍तीपुरक्राइम

गिफ्ट वापस नहीं करने पर महिला से मोबाइल छीनकर पूर्व प्रेमी हुआ फरार

Samastipur : शहर में एक डॉक्टर के यहां इलाज कराने पहुंची हायाघाट की एक महिला से रविवार की दोपहर मोबाइल की छिनतई हो गई। मोबाइल छीनकर भागने वाला उसका प्रेमी ही बताया गया है। महिला के शोर मचाने पर लोगों ने उसका पीछा भी किया, लेकिन वह भागने में सफल रहा। इस घटना को लेकर वह महिला नगर थाना पहुंची थी। जहां उसने पुलिस को बताया कि गांव के ही एक लड़के के साथ चार वर्षों संबंध में थी। इस दौरान उसने एक महंगा मोबाइल उसे गिफ्ट दिया था। बाद में अनबन होने पर वह उससे अलग हो गई। इसके बाद वह लड़का दिए हुए गिफ्ट को वापस करने का दबाव बना रहा था। जब वह हायाघाट से इलाज कराने के लिए चली तो उसका पूर्व प्रेमी वहीं से उसके पीछे लग गया था। वह शहर के धरमपुर स्थित एक डॉक्टर के क्लिनिक में इलाज कराने के बाद वापस जा रही थी। इसी दौरान पहले से ताक में वह लड़का उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गया। वहीं, इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *