समस्‍तीपुर

Vivashri मैट्रिमोनियल प्लेटफॉर्म का हुआ भव्य शुभारंभ, अब शादी के रिश्ते तलाशना हुआ आसान

भोजपुरी अभिनेत्री Anjana Singh रहीं मुख्य अतिथि, 1 लाख प्रोफाइल तक रजिस्ट्रेशन और मैचिंग सेवा पूरी तरह निःशुल्क

समस्तीपुर शहर के एक होटल में 10 अप्रैल को “Vivashri” मैट्रिमोनियल प्लेटफॉर्म (VivahShri.com) का भव्य शुभारंभ उत्साह और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री Anjana Singh की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ा दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि, समाजसेवी एवं आमजन मौजूद रहे।

“Vivashri” एक आधुनिक और विश्वसनीय मैट्रिमोनियल प्लेटफॉर्म है, जो वेब और मोबाइल ऐप दोनों पर उपलब्ध है। इच्छुक लोग VivahShri.com वेबसाइट के माध्यम से या एंड्रॉइड यूजर्स प्ले स्टोर से “Vivashri” ऐप डाउनलोड कर आसानी से अपना पंजीकरण कर सकते हैं।

प्लेटफॉर्म की खास बात यह है कि विशेष ऑफर के तहत रजिस्ट्रेशन और मैचिंग सेवाएं पूरी तरह नि:शुल्क रखी गई हैं। यह सुविधा तब तक जारी रहेगी, जब तक 1 लाख प्रोफाइल का पंजीकरण पूरा नहीं हो जाता। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को एक सुरक्षित और भरोसेमंद वैवाहिक मंच उपलब्ध कराना है।

“Vivashri” की सबसे बड़ी विशेषता इसकी सख्त वेरिफिकेशन प्रक्रिया है। किसी भी प्रोफाइल को लाइव करने से पहले आधार कार्ड, पते, शैक्षणिक योग्यता, नौकरी, आय, पुलिस वेरिफिकेशन और जाति प्रमाणन जैसी सभी आवश्यक जांच पूरी की जाती है। इससे उपयोगकर्ताओं को सुरक्षित वातावरण में सही जीवनसाथी चुनने में मदद मिलेगी।

आयोजकों ने लोगों से अपील की है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं और बिना किसी शुल्क के आज ही “Vivashri” पर रजिस्ट्रेशन कर अपने मनचाहे रिश्ते की तलाश शुरू करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *