समस्‍तीपुरक्राइम

बुजुर्ग का झोला काटकर 44 हजार की चोरी, शहर में लगातार तीसरी वारदात से दहशत

मगरदही घाट व कचहरी कैंपस के बाद अब डाकघर के पास दिया घटना को अंजाम

Samastipur : शहर के व्यस्त इलाके में सक्रिय उचक्कों ने एक सेवानिवृत्त डाककर्मी को निशाना बनाते हुए दिनदहाड़े बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घटना प्रधान डाकघर के सामने की है, जहां कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के माधोपुर रानीटोल निवासी सचिन्द्र प्रसाद वर्मा अपनी पत्नी मंजूला देवी के साथ पेंशन निकालने पहुंचे थे। उन्होंने डाकघर से 45 हजार रुपए की निकासी की, जिसमें से 44 हजार रुपए बैग में रखे थे और एक हजार रुपये अलग रखा था। राशि निकालने के बाद दोनों बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे एक ठेला पर रुककर सामान खरीदने लगे, जहां पहले से कुछ लोग मौजूद थे। खरीदारी के बाद जैसे ही बैग खोलकर पैसे निकालने की कोशिश की, देखा कि झोला कटा हुआ है और उसमें रखे 44 हजार रुपए गायब हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र का जायजा लिया। पुलिस ने डाकघर और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है। बता दें कि इस घटना से एक दिन पूर्व ही शहर के मगरदही घाट के पास बाइक सवार बदमाश एक रुपए और कपड़ों से भरा झोला लेकर फरार हो गए थे। वहीं, उससे कुछ दिन बदमाशों ने पूर्व शहर के कचहरी कैंपस के पास एक रिटायर्ड दारोगा का बैग काटकर एक लाख रुपए गायब कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *