समस्‍तीपुरक्राइम

तीन साल पुराने चोरी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, 20 लाख के गहनों की हुई थी चोरी

अनुसंधान के दौरान मिली सफलता, पूछताछ के बाद भेजा गया न्यायिक हिरासत में

Samastipur : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कोरबद्धा वार्ड नंबर 36 में तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान थाना क्षेत्र के ही बुल्लेचक के देवेंद्र राय के पुत्र रीतीश कुमार उर्फ छोटू के रूप में बताई गई है। बताया गया कि वर्ष 2023 के अगस्त महीने में कोरबद्धा स्थित एक बंद घर में घुसकर चोरों ने 40 हजार रुपए नगद सहित 20 लाख रुपए मूल्य के स्वर्ण आभूषणों की चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

चोरों ने सोने का दो जोड़ी बाला, एक मंगलसूत्र, चार जोड़ा कान की बाली, सात पीस सोने का चेन, सात पीस अंगूठी, एक जोड़ा चांदी का पाजेब, चांदी का चाभी रिंग एक पीस एवं आठ पीस चांदी का सिक्का व अन्य समानों की चोरी कर ली थी। उसी मामले में अनुसंधान करते हुए पुलिस ने छापेमारी कर बुल्लेचक से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आवश्यक पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *