समस्‍तीपुर

डीआईजी ने किया पुलिस केंद्र का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

Samastipur :- मिथिला प्रक्षेत्र की डीआईजी डॉ स्वप्ना गौतम मेश्राम के द्वारा सोमवार की शाम समस्तीपुर पुलिस केंद्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने पुलिस केंद्र की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने एसपी अरविंद प्रताप सिंह, सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पाण्डेय व अन्य डीएसपी रैंक के पदाधिकारियों के साथ बैठ कर बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली और मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों से अवगत कराया।

प्रथम चरण के चुनाव की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बलों के आवासन, चेकपोस्ट, एसएसटी इत्यादि, बलों की ब्रीफिंग, ससमय बूथों के लिए प्रस्थान, क्यूआरटी, डिस्पैच सेंटर पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, 5 और 6 नवंबर को ट्रैफिक की सुगमता इत्यादि के संबंध में निर्देश दिए गए। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, नियमानुसार शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। डीआईजी डॉ स्वप्ना गौतम मेश्राम ने जिले में उपलब्ध बल व पदाधिकारी के संबंध में जानकारी ली। तथा चुनाव से पूर्व बाकी बचे हुई गिरफ्तारियों के लक्ष्य को अविलम्ब पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *