क्राइम

शराब कारोबारी के अपहरण मामले में वांटेड अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Samastipur : शहर के रेलवे स्टेशन के पास से पिछले वर्ष एक शराब कारोबारी को अपहरण कर उसे मारपीट कर घायल करने के मामले में एक वांटेड अभियुक्त को नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर के धर्मेंद्र महतो के पुत्र हरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। उसके विरुद्ध नगर थाना में शहर के स्टेशन के पास स्थित एक टेम्पू स्टैंड से वैशाली जिले के महिसौर थाना क्षेत्र के शराब कारोबारी मुकेश कुमार सहनी को जबरन अपहरण कर ले जाने और उसे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला दर्ज है।

इसमें पीड़ित ने उसके साथ-साथ मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के केशोपट्टी के किसी लाल बाबू मुखिया, मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर के मो. शकील, मड़वाडीह के प्रिंस, फतेहपुर बाला के मो. ताज एवं कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के शंभूपट्टी के अश्वनी साव को भी आरोपित किया था। वहीं, इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया एक वर्ष पुराने अपहरण के एक मामले में पुलिस को उसकी तलाश थी। मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया है। उसके विरुद्ध मुसरीघरारी थाने में भी दो मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी उपरांत उससे पूछताछ की गई है और उसे जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *