समस्‍तीपुर

जन सुराज पार्टी की बैठक सम्पन्न, उमड़ा जनसैलाब, ‘विकसित समस्तीपुर-समृद्ध बिहार’ का नारा गूंजा

Samastipur : जन सुराज पार्टी द्वारा जेल चौक मैदान, समस्तीपुर में आयोजित संस्थापक एवं प्राथमिक सदस्यों की बैठक ऐतिहासिक जनउपस्थिति और जोश के बीच सम्पन्न हुई। बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से हजारों कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भाग लेकर पार्टी के प्रति अपना अटूट विश्वास व्यक्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान एवं जन सुराज संकल्प गीत से हुई। इसके बाद वक्ताओं ने जन सुराज के मूल सिद्धांत “जनता से संवाद, जनता द्वारा समाधान” पर विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आने वाले समय में संगठन को और मज़बूत करना तथा प्रत्येक बूथ स्तर तक पार्टी की विचारधारा पहुँचाना रहा।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रशांत किशोर के मार्गदर्शन में चल रहा अभियान ‘विकसित समस्तीपुर, समृद्ध बिहार’ बिहार की नई दिशा और जनसशक्तिकरण की पहचान बनेगा। जन सुराज पार्टी जनता को राजनीति के केंद्र में लाकर एक नये बिहार की परिकल्पना को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में पार्टी की विचारधारा, नीतियों और आने वाले विधानसभा चुनावों में निर्णायक भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर पार्टी के कई पदाधिकारी, समाजसेवी, युवा प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम की सभी तैयारियाँ उत्कृष्ट रहीं। मंच संचालन पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों द्वारा किया गया, जबकि व्यवस्था संभालने में स्वयंसेवकों की भूमिका सराहनीय रही। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और अनुशासन का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने यह साबित कर दिया कि समस्तीपुर अब परिवर्तन की राह पर अग्रसर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *