समस्‍तीपुरक्राइम

HCF कंपनी में निवेश के नाम पर Cyber Fraud, समस्तीपुर पुलिस ने पीड़ितों को लौटाई राशि

समस्तीपुर। वर्ष 2023 में एचसीएफ (HCF) कंपनी में निवेश (Investment) के नाम पर हुए साइबर फ्रॉड (Cyber Fraud) मामले में समस्तीपुर साइबर थाना (Cyber Police Station Samastipur) ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ठगी के शिकार दो लोगों को उनकी राशि वापस कराई है।

जानकारी के अनुसार, जहांगीरपुर मधुटोल निवासी संजय कुमार दास ने साइबर थाना समस्तीपुर में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने साथ ही नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर (National Cyber Crime Helpline Number) 1930 पर भी सूचना दी थी।

जांच के दौरान पता चला कि बेगूसराय जिले के खोदाबंदपुर निवासी ब्रजेश कुमार सिंह ने भी एचसीएफ कंपनी में ₹5 लाख का निवेश (Investment) किया था। साइबर थाना समस्तीपुर की टीम ने विधि-सम्मत कार्रवाई (Legal Action) करते हुए उन्हें ₹2 लाख 50 हजार रुपये वापस कराए हैं।

इसी प्रकार, एक अन्य मामला पूसा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी राकेश कुमार से जुड़ा था, जिन्होंने भी Cyber Fraud का शिकार होने की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के बाद साइबर थाना समस्तीपुर ने उन्हें ₹5 हजार रुपये की राशि वापस कराई है।

समस्तीपुर पुलिस (Samastipur Police) ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी प्रकार की साइबर ठगी (Cyber Fraud) या ऑनलाइन फ्रॉड (Online Scam) का शिकार हों, तो तुरंत नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। समय पर सूचना देने से कार्रवाई तेज़ होती है और आपकी राशि वापस कराई जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *