समस्‍तीपुर

मां दुर्गा की कृपा से समस्तीपुर में सकारात्मक परिवर्तन अवश्य होगा : चेतना झांब

Samastipur : शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर जन सुराज नेत्री चेतना झांब बिशनपुर चौक स्थित दुर्गा मंदिर पंडाल पहुंची और देवी मां के पावन दर्शन-पूजन का सौभाग्य प्राप्त किया। पूजन-अर्चन के पश्चात चेतना झांब ने कहा कि नवरात्रि शक्ति, आस्था और संस्कारों का पर्व है। इस अवसर पर मैं मां दुर्गा से यही प्रार्थना करती हूं कि उनकी असीम कृपा से हमारे समस्तीपुर सहित पूरे बिहार में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का संचार हो।

इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी उनके साथ मिलकर पूजा-अर्चना की तथा पूरे वातावरण में भक्ति और आस्था की अद्भुत छटा देखने को मिली। चेतना झांब ने कहा कि समस्तीपुर वासियों के आशीर्वाद और सहयोग से जन सुराज पार्टी का बदलाव का संकल्प और भी मजबूत हो रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि मां दुर्गा की कृपा से समस्तीपुर में सकारात्मक परिवर्तन अवश्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *