बिहार

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नरेंद्र मोदी को बताया अवतारी पुरुष, राहुल-तेजस्वी पर बोला हमला

Bihar : केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने अररिया में ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर को लेकर उठे विवाद पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर करारा हमला बोला है। उन्होंने नरेंद्र मोदी को उन्होंने ‘कर्मवीर प्रधानमंत्री’ और ‘अवतारी पुरुष’ बताते हुए कहा कि वे भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए ही पैदा हुए हैं। गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश को भीतर से कमजोर करने का एजेंडा चला रहे हैं और कांग्रेस गृहयुद्ध की साजिश रच रही है। उन्होंने कहा कि नेपाल और बांग्लादेश में हुई घटनाओं को भी आरजेडी के लोगों ने हवा दी थी, जिसके गंभीर परिणाम सामने आए। राहुल गांधी की भड़काऊ राजनीति का असर लेह तक देखने को मिला था, और अब वही रुख अररिया प्रकरण में भी झलक रहा है।

बीजेपी नेता ने तेजस्वी यादव के साथ ही असदुद्दीन ओवैसी और महबूबा मुफ्ती को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि इन नेताओं को न भारत का विकास दिखता है, न बिहार की तरक्की। ये केवल सत्ता की भूख में लोगों को लड़ाने की राजनीति कर रहे हैं। वहीं नीतीश कुमार पर लगातार हो रहे तेजस्वी के हमलों पर गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार के विकास के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *