समस्‍तीपुर

जन सुराज पार्टी की ‘बिहार बदलाव यात्रा’ के अंतिम दिन समस्तीपुर में चेतना झांब का भव्य रोड शो

Samastipur : जन सुराज पार्टी की नेत्री एवं समस्तीपुर विधानसभा से उम्मीदवार चेतना झांब के नेतृत्व में गुरुवार को बिहार बदलाव यात्रा का समापन एक भव्य रोड शो के साथ हुआ। रोड शो में समस्तीपुर नगर की देवतुल्य जनता ने ऐतिहासिक उत्साह और जनसैलाब के साथ भागीदारी की। पूरे शहर में जगह-जगह भारी भीड़ उमड़ी, जिसके कारण कई इलाकों में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।

जन सुराज पार्टी के प्रति क्षेत्र की जनता का यह अभूतपूर्व समर्थन स्पष्ट करता है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में समस्तीपुर की जनता वर्षों से विकास को रोकने वाले दलों को बाहर का रास्ता दिखाएगी और प्रचंड मतों से जन सुराज पार्टी को विजयश्री दिलाएगी। इस अवसर पर चेतना झांब ने कहा कि समस्तीपुर की देवतुल्य जनता का यह विश्वास ही जन सुराज की असली ताकत है। हम सब मिलकर समस्तीपुर को विकास और समृद्धि के नए युग में ले जाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *