क्राइम

डीआरएम ऑफिस काली मंदिर के पास बदमाशों ने महिला के गले से सोने का चेन छीना

Samastipur : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम ऑफिस काली मंदिर चौक के पीछे मगरदही मोहल्ला जाने वाले रास्ते पर बीते रविवार की शाम बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन लिया और फरार हो गए। पीड़िता की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के भमरुपुर निवासी रत्नेश कुमार की पुत्री नीतू कुमारी के रूप में हुई है। पीड़िता नीतू कुमारी ने इस घटना की शिकायत नगर थाना पुलिस से की है।

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार देर शाम वह पैदल डीआरएम चौक के पास जा रही थी, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उसके गले से सोने की चेन झपट ली और घटना स्थल से भाग गए। वाजी, इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष शिवकुमार यादव ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। कोढ़ा गैंग से जुड़े एक बदमाश को पुलिस ने पकड़ा है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही। पूछताछ में उसने बताया है कि उसके गिरोह के चार बदमाश और शहर में आए हुए हैं। पुलिस उन तक पहुंचने के प्रयास में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *