समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र में बिहार बदलाव यात्रा का भव्य आयोजन
जन सुराज पार्टी, समस्तीपुर विधानसभा इकाई द्वारा रविवार को बिहार बदलाव यात्रा का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत रत्न स्व. कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हुई। इस अवसर पर समस्तीपुर विधानसभा से जन सुराज की नेत्री चेतना झांब ने अपने कार्यकर्ताओं, समर्थकों और क्षेत्रवासियों के साथ विशाल जनसैलाब एवं जुलूस का नेतृत्व किया। यात्रा के दौरान बुजुर्गों का आशीर्वाद, युवाओं का उत्साह और मातृशक्ति का विश्वास जन सुराज पार्टी के साथ स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। लोगों ने पार्टी के विज़न, विकसित समस्तीपुर, समृद्ध बिहार के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।
चेतना झांब ने कहा कि समस्तीपुर की जनता शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं, युवाओं के रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर सकारात्मक बदलाव चाहती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी चुनाव में जनता जन सुराज पार्टी को भारी समर्थन देकर विकसित समस्तीपुर के सपने को साकार करेगी। इस यात्रा में स्थानीय कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उमड़ा हुआ जनसमूह इस तथ्य का प्रमाण है कि समस्तीपुर अब बदलाव की दिशा में निर्णायक कदम बढ़ाने को तैयार है।

