समस्‍तीपुर

12 लाख जलाने वाले इंजीनियर के 3 ठिकानों पर रेड:समस्तीपुर और पटना में EOU की छापेमारी; घर से जेवरात और 52 लाख कैश मिला था

करोड़ों के नोट जलाने और भ्रष्टाचार से अकूत संपत्ति बनाने वाले आरडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार राय की मुश्किलें बढ़ती जही जा रही हैं। विनोद राय के ठिकानों पर फिर छापेमारी की जा रही है। धनकुबेर विनोद राय पर समस्तीपुर में नया मामला सामने आया है। बिहार पुलिस मुख्यालय के आदेश पर आर्थिक एवं साइबर अपराध इकाई की टीम छापेमारी कर रही है। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई। ताजा मामला आय के 3 करोड़ 38 लाख की अवैध संपत्ति का है।

विनोद राय पर 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति बनाने का आरोप पहले से हैं। गुरुवार को समस्तीपुर के अलावे पटना और सीतामढ़ी में भी कार्रवाई चल रही है। पिछले दिनों जब जांच एजेंसी इनके पटना आवास पर कार्रवाई करने पहुंची तो पत्नी और विनोद राय ने मिलकर करोड़ों के नोट जलाकर नाला में बहा दिए। इस आरोप में इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी के मुताबिक समस्तीपुर के आदर्श नगर, पटना के अगमकुआं और सीतामढ़ी में एक स्थान पर छापेमारी की चल रही है। ताजा मामले में उनके खिलाफ आय से तीन करोड़ 38 लाख अधिक संपत्ति का आरोप है। इस मामले में ईओयू में आरोपी इंजीनियर के खिलाफ कांड संख्या-24/2025 दिनांक 10.09.2025 भी दर्ज है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गुप्त संपत्ति के सबूत मिले हैं।

बीते 22 अगस्त को वीरेंद्र कुमार राय के पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र के भूतनाथ रोड में स्थित आवास पर छापेमारी की गई। उनके चार मंजिला घर पर जमीन से जुड़े कई दस्तावेज, कई बैंक अकाउंट्स, एक लग्जरी कार, बीमा पॉलिसियां और 26 लाख रुपये के गहने जब्त किए गए थे। जानकारी के मुताबिक नकदी राशि को शौचालय और पानी की टंकी और रसोईघर के पाइप में छुपाया गया था। पकड़े जाने के डर से करोड़ों के नोट जला दिए गए थे। जले हुए नोट नाले में डाल देने से नाला जाम हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *