समस्‍तीपुरक्राइम

खबर लिखना पड़ा भारी: ब्यूरो को फोन पर मिली जान से मारने व बर्बाद करने की धमकी

Samastipur : एक दैनिक हिंदी अखबार के ब्यूरो को खबर लिखने पर बर्बाद करने और जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। यह धमकी उन्हें फोन कर एक महिला के द्वारा दी गई है। जिसमें उनसे कहा गया कि उन्होंने हाल में ही में “एक साल में ही टूटा समझौता, सभी बने एक-दूसरे की जान के दुश्मन”, “लोकसभा चुनाव के समय एक राजनेता ने सभी का कराया था समझौता” खबर लिखी थी। उन्होंने यह खबर क्यों लिखा इसको लेकर महिला काफी आक्रोशित थी। इसी को लेकर उन्हें धमकी दी गई है। हालांकि, धमकी देने वाली महिला की पहचान उजागर नहीं की गई है। जिस मोबाइल नंबर से फोन कर उन्हें धमकी दी गई, उस मोबाइल नंबर का उल्लेख उन्होंने आवेदन में किया है।

वहीं, धमकी मिलने के बाद उन्होंने नगर थाना में आवेदन देकर उचित कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक को भी आवेदन देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। वहीं, नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *