दंगल कुश्ती प्रतियोगिता के पहले दिन महिला और पुरुष पहलवानों ने लगाया दांव
समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर उत्तर पंचायत स्थित ऐतिहासिक दैंता पोखर भीम अखाड़ा के प्रांगण में सर्व कल्याणी मां दुर्गा पूजा के अवसर पर शनिवार को दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी, समाजसेवी दिलीप नारायण सिंह उर्फ पप्पू व कुश्ती समिति के अध्यक्ष रामनाथ राय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं रामप्रीत पहलवान, योगेंद्र पहलवान, लखन पहलवान, कमल पहलवान के द्वारा अखाड़ा पूजन कर किया गया। वहीं आगत अतिथियों का स्वागत कमिटी की ओर से चादर माला से किया गया।
प्रतियोगिता के पहले दिन 20 जोड़ी पुरुष व दो जोड़ी महिला पहलवानों ने दांव लगाया। जिसमें रवि नंदिनी और मंगल महम्मदपुर, कुंदन चकहबीब और बृजेश बलिया, सूरज थापा नेपाल और रवि कानपुर, उत्तम बगहा और मिथलेश मोहनपुर, दिनेश बगहा और सत्यम नेपाल की कुश्ती में मंगल पहलवान, कुंदन पहलवान सूरज थापा, उत्तम पहलवान, दिनेश पहलवान विजेता रहे। वहीं महिला पहलवान सरिता बस्ती और सोनम हरियाणा तथा जूही बेगूसराय एवं सरिता बस्ती की कुश्ती में सोनम पहलवान और सरिता पहलवान विजेता बनी। वही रितेश बगहा और जमशन, राजू खगड़िया और धीरेंद्र नंदिनी, एहसान बगहा और समीर नंदिनी, रंजीत गोरखपुर और सनी दिल्ली, रोहित गोरखपुर और दिगंबर खगड़िया, मुकेश बगहा और अंकुश नंदिनी, रविंद्र नंदिनी और करण कटिहार, लकी नंदिनी और नीरज, अमरेश खगड़िया और संतोष इलाहाबाद, नवीन बगहा और दिगंबर खगड़िया, गोलू बगहा और रुपेश दलसिंहसराय, मुकेश बगहा और भोला मोहनपुर, रितेश बगहा और अंकित मोहनपुर, सोनू बगहा और भोला मोहनपुर की भी कुश्ती हुई।
निर्णायक मंडली में रामप्रीत पहलवान,कमल पहलवान थे। दर्शकों को आंखों देखा हाल अमर चौधरी एवं मनोरंजन प्रसाद मिश्र सुना रहे थे। मौके पर कुश्ती कमिटी के संयोजक रणवीर कुमार विनोद, सचिव रंजीत पौदार, सचिव रंजीत राय, सतीश झा,मेला कमिटी के अध्यक्ष राम प्रवेश राय के अलावा कमिटी के सभी सदस्य के अन्य गणमान्य लोग व हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद थे।

