समस्‍तीपुर

भमरुपुर में जितेंद्र चौधरी के आवास पर भक्ति-भाव से सम्पन्न हुई विश्वकर्मा पूजा

समस्तीपुर जिले भर में विश्वकर्मा पूजा (Vishwakarma Puja) का पर्व रविवार को उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। देवताओं के शिल्पी और निर्माण-सृजन के देवता कहे जाने वाले भगवान विश्वकर्मा की आराधना को लेकर जगह-जगह आयोजन हुए। इस दौरान भमरुपुर स्थित राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी के आवास पर पूजा-अर्चना और भव्य महाभोज का आयोजन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

पूजा का नेतृत्व पंडित मुरलीधर पाठक ने किया। परंपरा अनुसार औजारों, निर्माण कार्यों से जुड़ी मशीनों, दुकानों और कारखानों की विशेष पूजा की गई। जिलाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने बताया कि उनके यहां हर वर्ष विश्वकर्मा पूजा पूरे उत्साह से की जाती है। मान्यता है कि इस पूजा से घर-परिवार में सुख-समृद्धि और व्यापार में उन्नति होती है। भगवान विश्वकर्मा (Lord Vishwakarma) को संसार का प्रथम इंजीनियर माना जाता है, जिन्होंने शिल्प और वास्तु कला की नींव रखी।

कथा वाचन में बताया गया कि ब्रह्मा के पुत्र धर्म के सात पुत्र हुए, जिनमें सातवें पुत्र ‘वास्तु’ शिल्पकला के अद्वितीय आचार्य बने। इसी परंपरा से भगवान विश्वकर्मा (Lord Vishwakarma) की महत्ता और बढ़ जाती है। आयोजन में जितेंद्र चौधरी के साथ रमेश कुमार पांडेय, निखिल राज और नैतिक राज चौधरी सहित परिजनों ने पूरे भक्ति-भाव से पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि विश्वकर्मा की कृपा से कार्यों में सफलता और जीवन में खुशहाली बनी रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *