समस्‍तीपुर

पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीद जांबाजों को दी गई श्रद्धांजलि

एसपी बोले- शहीद पुलिसकर्मी सदैव रहेंगे प्रेरणास्रोत

Samastipur : पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर मंगलवार को पुलिस केंद्र समस्तीपुर में कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने जीवन का सर्वोच्च बलिदान देने वाले देश एवं राज्य के जांबाज पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को याद करते हुए श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर देश की आंतरिक सुरक्षा, कानून व्यवस्था और जनसेवा में प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को याद किया गया। एसपी अरविंद प्रताप सिंह के द्वारा श्रद्धांजली अर्पित की गई। एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने देश की आंतरिक सुरक्षा में पुलिस बल के अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शहीद पुलिसकर्मी सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह दिवस पुलिस बल के शौर्य और बलिदान को याद दिलाता है।

उन्होंने पुलिसकर्मियों को कर्तव्य पथ पर दृढ़ता, अनुशासन और निष्ठा से कार्य करने की प्रेरणा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि पुलिस ना केवल विधि व्यवस्था का संधारण करने और अपराध नियंत्रण करती है, बल्कि जरूरत पड़ने पर देश की सीमा की रक्षा भी करती है। उन्होंने कहा कि पुलिस संगठन ना केवल देश की आंतरिक सुरक्षा से लेकर देश की सीमा तक अलग-अलग भूमिका में अपने कर्तव्य का निर्वहन करती है। इस पुलिस संस्मरण दिवस पर उन्होंने पुलिस के उन उन जांबाज साथियों को भी याद किया जिन्होंने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी।

इस पुलिस संस्मरण दिवस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और जवान उपस्थित थे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान पुलिस बैंड ने देशभक्ति की धुनें बजाई। उपस्थित अधिकारियों ने यह भी दोहराया कि विभाग शहीदों के परिवारों के सम्मान और सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *