समस्‍तीपुर

फिटनेस बनाए रखने के लिए ट्रैफिक डीएसपी के नेतृत्व में नवनियुक्त प्रशिक्षु सिपाहियों ने 8 किमी की दौड़ लगाई

Samastipur : पुलिस केंद्र में नवनियुक्त प्रशिक्षु सिपाहियों का बुनियादी प्रशिक्षण चल रहा है। नवनियुक्त प्रशिक्षु सिपाहियों के बुनियादी प्रशिक्षण के क्रम में शनिवार को प्रशिक्षुओं को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त एवं अनुशासित बनाने के उद्देश्य से पीटी एंव दौड़ का अभ्यास कराया गया। यह दौड़ ट्रैफिक डीएसपी आशीष राज के नेतृत्व में कराया गया। पुलिस केंद्र से गरुआरा चौर की तरफ के रास्ते में लगभग आठ किमी की दौड़ सिपाहियों ने लगायी।

वहीं, इस संबंध में ट्रैफिक डीएसपी आशीष राज ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान सभी नवनियुक्त प्रशिक्षु सिपाहियों को सिपाही को प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न प्रकार की जानकारियां दी जाती हैं। जो उन्हें अपने कार्यों को प्रभावी ढंग से करने में मदद करती हैं। सिपाहियों को कानून और व्यवस्था के बारे में जानकारी दी जाती है। भारतीय दंड संहिता आपराधिक प्रक्रिया संहिता और अन्य संबंधित कानून की जानकारी दी जाती है। साथ ही कैसे खुद को मानसिक व शारीरिक तौर पर स्वस्थ रखना है, इसके लिए भी समय-समय पर यह अभ्यास कराया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *