सेल टैक्स विभाग ने मिथिलांचल एक्सप्रेस से 200 बंडल रेडीमेड गारमेंट्स एवं अन्य सामान किया जब्त
Samastipur : राज्य-कर आयुक्त, वाणिज्य कर विभाग, बिहार, पटना के निर्देशानुसार जीएसटी अन्वेंषण ब्यूरो, पटना के पदाधिकारियों की टीम द्वारा इनफोर्समेंट की कार्रवाई करते हुए समस्तीपुर जंक्शन पर मिथिलांचल एक्सप्रेस के वीपी कोच से लगभग 200 बंडल रेडीमेड गारमेंट्स एवं अन्य माल जब्त किया गया, जो कि बिना वैध कागजातों के अवैध रूप से परिवहित किया जा रहा था।
इसकी जानकारी देते हुए समस्तीपुर अंचल के राज्य कर संयुक्त आयुक्त कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि जीएसटी की चोरी रोकने हेतु वाणिज्य कर विभाग द्वारा सर्च अभियान चलाया गया जिसके तहत यह कार्रवाई की गई है। अवैध रूप से करदेय माल का परिवहन करने वाले ट्रांसपोर्टर व व्यवसायियों के विरुद्ध जीएसटी अधिनियम के तहत शास्ति अधिरोपण की कार्रवाई की जाएगी।

