शराब पीने के आरोप में बेगूसराय में पकड़े गए समस्तीपुर जिले के छह युवक, भेजे गए न्यायिक हिरासत में
Samastipur:- बिहार में शराबबंदी कानून को लागू कराने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में बेगूसराय जिले की बखरी थाना पुलिस ने शराब सेवन करने के आरोप में समस्तीपुर जिले के छह युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान हसनपुर थाना क्षेत्र के राजकुमार दास के पुत्र छोटू कुमार, दिनेश यादव के पुत्र गोविन्द कुमार, उपेंद्र साव के पुत्र निवास कुमार, गंगा चौधरी के पुत्र श्रेष्ट कुमार, हसनपुर परगांव के विजय यादव के पुत्र राजा कुमार तथा लड़झाघाट थाना क्षेत्र छेछनी गांव निवासी बचनजीत कुमार के पुत्र मिथिलेश यादव के रूप में हुई है।
सनहा दर्ज कर भेजा न्यायिक हिरासत में
पुलिस ने बताया कि सभी आरोपितों के खिलाफ बखरी थाना सनहा संख्या-609/25 दर्ज किया गया है। कार्रवाई के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गौरतलब है कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है और इसके तहत पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। बखरी थाना क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई से आसपास के इलाके में हड़कंप की स्थिति है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शराब पीने और बेचने वालों पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
नोट :- यह तस्वीर किसी वास्तविक या जीवित व्यक्ति से मेल नहीं खाती है। यह एक AI-जनरेटेड (कृत्रिम रूप से बनाई गई) तस्वीर है और केवल समाचार को विज़ुअल सपोर्ट देने के लिए बनाई गई है और प्रतीकात्मक रूप से इस्तेमाल की गई है। इसका किसी असली व्यक्ति से कोई संबंध नहीं है।

