समस्‍तीपुरक्राइम

पति की हैवानियत: प्राइवेट पार्ट में डाला लोहे का रॉड, पत्नी की हालत नाजुक

उजियारपुर थाना क्षेत्र की घटना, ससुराल वालों ने ही आरोपी को पीटकर पुलिस को सौंपा

समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी ही पत्नी के साथ क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे का रॉड डाल दिया, जिससे महिला की हालत गंभीर हो गई। घटना बीते शनिवार रात की बताई जा रही है। वारदात के बाद महिला दर्द से तड़पते हुए बेहोश हो गई, जबकि आरोपी पति मौके पर ही बेफिक्र होकर सो गया। होश में आने के बाद पीड़िता ने किसी तरह ससुराल के लोगों को पूरी घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही परिजनों के होश उड़ गए और तत्काल उसे इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

इधर, घटना से गुस्साए ससुराल वालों ने आरोपी पति की जमकर पिटाई कर दी और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी पति दूसरे राज्य में रहकर मजदूरी करता है। करीब दो साल पहले दोनों की शादी हुई थी, लेकिन शादी के बाद से ही दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। इसी कारण महिला ज्यादातर समय अपने मायके में ही रहती थी। बीते रमजान में पति के घर लौटने पर महिला भी ससुराल आई थी और तभी से वहीं रह रही थी। इसी दौरान पति ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पीड़िता का इलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *