समस्‍तीपुर

पिस्टल दिखाने के दौरान गोली चलने से हुई थी घटना, पांच दिन बाद भी आरोपी का सुराग नहीं

गोली मारने के बाद रूम में वापस आया था आरोपी, मकान मालिक को रात में ही दी थी घटना की सूचना

Samastipur : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर भवानी नर्सिंग होम गली में छात्र की गोली मारकर हत्या की घटना के चार दिन बीतने के बाद भी पुलिस अब तक ना ही घटना में संलिप्त बदमाशों का पता लगा सकी है और न ही हत्या के कारणों का खुलासा कर पायी है। इससे पुलिस के काम करने का पता चल रहा है कि पुलिस, कछुआ चाल की गति से अनुसंधान कर रही है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना के दौरान चार लड़के मौजूद थे। आरोपी युवक जो पिछले दो महीनों से वहां किराया लेकर उस मकान में रह रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार, वह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, वह एक पिस्टल रखे हुआ था। वह पिस्टल दिखाने के लिए राहुल के रूम में गया था। पिस्टल के मैगजीन में तीन गोली भरी हुई थी। पिस्टल दिखाने के दौरान पिस्टल कॉक करने में एक गोली पिस्टल में चली गई। इसका किसी को पता नहीं चल सका। आरोपी पिस्टल चमका रहा था और राहुल खड़ा था। इसी दौरान गोली चल गई और आंख में गोली लगने से राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद सभी लड़के फरार हो गए। फरार होने के थोड़ी देर के बाद आरोपी युवक फिर से आया और छूटा हुआ अपना मोबाइल लेने के लिए आया था। उसने ही मकान मालिक को रात में फोन कर इस घटना की सूचना दे दी थी, लेकिन मकान मालिक ने पुलिस को इसकी सूचना पुलिस को सुबह में दी। हालांकि, पुलिस अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। हालांकि, पुलिस ने घटना के दौरान मौजूद युवकों को पकड़ कर सख्ती के साथ पूछताछ की है, लेकिन आरोपी युवक अब तक फरार है।

नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आरोपी को चिन्हित कर लिया गया और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि बीते पांच अक्टूबर की सुबह नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला के भवानी नर्सिंग होम गली स्थित एक किराए के मकान से पुलिस ने एक छात्र का शव बरामद किया था। उसकी गोली मारकर हत्या की गई थी। छात्र की पहचान खानपुर थाना क्षेत्र के एकता चौक वार्ड-5 निवासी रामनरेश महतो के पुत्र राहुल कुमार (25 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतक छात्र के पिता के अनुसार, वह समस्तीपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। वह पिछले कुछ वर्षों से उक्त मकान में एक रूम पार्टनर के साथ किराए पर रह रहा था। हालांकि, घटना के बाद से उसका रूम पार्टनर फरार है। पुलिस को उसकी तलाश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *