समस्‍तीपुर

एसपी ने किया 9 एसआई व चार एएसआई का थाना अंतर्गत स्थानांतरण

Samastipur : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने एक जिलादेश जारी कर विभिन्न थानों पदस्थापित 9 पुलिस अवर निरीक्षकों व चार सहायक अवर निरीक्षकों का तत्काल प्रभाव से थाना अंतर्गत स्थानांतरण किया है। यह स्थानांतरण बीते दिनों की गई है। जारी जिलादेश के अनुसार, पुअनि ममता साह को मोहनपुर थाना से उजियारपुर थाना, लरझाघाट थाने के अपर थानाध्यक्ष पुअनि मुकेश कुमार सिंह को शिवाजीनगर थाना, पुअनि देवेन्द्र पासवान को शिवाजीनगर थाना से लरझाघाट थाना, पुअनि सुनील सिंह घटहो थाना से विभूतिपुर थाना थाने में स्थानांतरण किया गया है। वहीं, पुअनि अन्नु सिंह चकमेहसी थाना से स्थानांतरित करते हुए मोहिउद्दीननगर थाना का अपर थानाध्यक्ष, पुअनि शिवनारायण कुमार विभूतिपुर थाना से स्थानांतरित करते हुए विभूतिपुर थाना का अपर थानाध्यक्ष एवं पुअनि बीर बहादुर सिंह को लरझाघाट थाने से स्थानांतरित करते हुए लरझाघाट थाने का अपर थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, पुअनि लक्ष्मी गुप्ता को मोहिउद्दीननगर थाना से चकमेहसी थाना, पुअनि शेषनाथ प्रसाद को रोसड़ा थाना से मुफ्फसिल थाना, सअनि रीना कुमारी मुफ्फसिल थाना से पटोरी थाना, सअनि हुस्नआरा खातुन को मुफ्फसिल थाना से मोहनपुर थाना, सअनि विनोद कुमार को नगर थाना से लरझाघाट थाना एवं सअनि रिंकु सिंह को मुसरीघरारी थाना से विभूतिपुर थाना में स्थानांतरण किया गया है।

एक पुनि व चार पुअनि का हुआ दरभंगा जिले में स्थानांतरण

जिले में पदस्थापित पुनि व पुअनि के स्थानांतरण के लिए मिथिला प्रक्षेत्र की डीआईजी डॉ स्वप्ना गौतम मेश्राम की अध्यक्षता में बीते एक अक्टूबर को हुए क्षेत्रीय स्थानांतरण समिति की बैठक में विचारोपरांत एक पुनि और चार पुअनि को समस्तीपुर से दरभंगा जिले में स्थानांतरण किया गया है। यह स्थानांतरण बीते दिनों की गई है। इसके तहत पुनि सचिन्द्र यादव, पुअनि अक्षय कुमार सिंह, पुअनि जनार्दन ठाकुर, पुअनि सुरेश साह व पुअनि रामू झा शामिल हैं। उनका स्थानांतरण एक ही जिले में तीन वर्ष की अवधि पूर्ण कर चुकने या गृह जिला में पदस्थापित अथवा उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि 30 नवंबर 2025 को छह माह से अधिक होने के आधार पर किया गया है। बताया गया कि जिनकी सेवानिवृत्ति छह माह से अधिक है, उन्हें बिहार विधान सभा आम निर्वाच-2025 के मतगणना के उपरांत पुनः गृह जिला के लिए विरमित करने हेतु निर्देशित किया गया है। स्थानांतरित होने वाले पुलिस पदाधिकारियों को विरमित करने का आदेश है।

नोट : न्यूज में प्रतिकात्मक तस्वीर प्रयुक्त की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *