रेलकर्मियों के लिए SBI-रेल समझौता, सैलरी पैकेज में एक करोड़ बीमा कवर और लोन पर मिलेगी बड़ी छूट
समस्तीपुर स्थित ललित कला केंद्र में शुक्रवार को भारतीय स्टेट बैंक (SBI) एवं भारतीय रेल Indian Railway) के बीच हाल ही में हुए समझौते (MoU) के अंतर्गत रेलकर्मियों को रेल सैलरी पैकेज के तहत मिलने वाली विशेष बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी देने के लिए एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, समस्तीपुर मुख्य शाखा के प्रबंधक तथा वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक गणनाथ झा भी उपस्थित थे। सेमिनार में 100 से अधिक रेलकर्मियों ने भाग लिया। इसमें स्टेट बैंक में वेतन खाता खोलने पर रेलकर्मियों को मिलने वाले विशेष लाभों के बारे में विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने अपने संबोधन में कहा कि यह पहल रेलकर्मियों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय कदम है, जिससे उन्हें बेहतर वित्तीय सुरक्षा और बैंकिंग सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।

रेलकर्मियों के लिए SBI का रेल सैलेरी पैकेज, बीमा कवर से लेकर लोन पर मिलेगी बड़ी राहत
विदित हो कि भारतीय रेल और भारतीय स्टेट बैंक के बीच हुए इस समझौते के तहत रेलकर्मियों को रेल सैलेरी पैकेज के अंतर्गत शून्य बैलेंस खाता एवं सभी SBI एटीएम पर असीमित निशुल्क लेन-देन। व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा (मृत्यु) पर एक करोड़ रुपए तक का कवर (w.e.f. 04.09.2024)। हवाई दुर्घटना बीमा (मृत्यु) पर 1.6 करोड़ रुपए तक का कवर। स्थायी विकलांगता (Permanent Total Disablement) पर एक करोड़ तक का कवर। आंशिक विकलांगता (Permanent Partial Disability) पर 80 लाख रुपए तक का कवर (w.e.f. 04.01.2025)। समूह जीवन बीमा (Group Term Life Insurance) का लाभ 10 लाख रुपए तक। होम लोन, पर्सनल लोन, एजुकेशन लोन व कार लोन पर आकर्षक ब्याज दरें और प्रोसेसिंग फीस में 50% तक की छूट। लॉकर शुल्क में 50% तक की छूट। निशुल्क ड्राफ्ट, मल्टी-सिटी चेक बुक, SMS अलर्ट, और ऑनलाइन NEFT/RTGS सुविधा। SBI Rewardz के तहत हर ट्रांजेक्शन पर लॉयल्टी पॉइंट्स। परिवार के लिए SBI रिश्ते (Family Savings Account) योजना के तहत विशेष लाभ। 31.01.2025 तक व्यक्तिगत ऋण (Personal Loan) पर कोई प्रोसेसिंग शुल्क नहीं लगने की प्रमुख सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

