समस्‍तीपुर

जिले के पुलिस निरीक्षकों के मासिक मासिक कार्यों की डीआईजी ने की समीक्षा

Samastipur : मिथिला प्रक्षेत्र की डीआईजी डॉ स्वप्ना गौतम मेश्राम के द्वारा सोमवार को समस्तीपुर सहित दरभंगा एवं मधुबनी के सभी पुलिस निरीक्षक के मासिक मासिक कार्यों की समीक्षा की गई। इसमें विभिन्न बिन्दुओं पर दिशा-निर्देश दिया गया। समीक्षा के क्रम में धारा-107 बीएनएस में गिरफ्तारी को बढ़ाने तथा परिवीक्ष्यमान पुलिस अवर निरीक्षक को हत्या व लूट जैसे महत्वपूर्ण शीर्ष के काण्डों को अनुसंधान भार सोपने तथा महत्वपूर्ण गिरफ्तारी करने एवं जब्ती सूची स्वयं को तैयार करने का निर्देश दिया।

पुलिस निरीक्षक स्तर के पदाधिकारी द्वारा दैनिकी कांण्डों की समीक्षा थानावार करने में लापरवाह पदाधिकारी से स्पष्टीकरण प्राप्त करने एवं पुलिस निरीक्षक सभी अधिनस्थ थानों का स्टेशन डायरी कपा सुक्ष्म अवलोकन कर त्रूटी से संबंधित प्रतिवेदन वरीय पुलिस पदाधिकारी को भेजने का निर्देश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *