समस्‍तीपुर

सीआईएसएफ व सीआरपीएफ के साथ मिलकर मुफ्फसिल पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, की छापेमारी

Samastipur : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में विधि व्यवस्था कायम रखने को लेकर अलग-अलग ग्रामीण इलाकों में फ्लैग मार्च सह छापेमारी अभियान चलाया गया। मिली जानकारी के अनुसार, मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह के नेतृत्व में चले इस अभियान के तहत थाना क्षेत्र के भुसारी, छतौना, सूरतपुर व रामनाथपुर में मुफ्फसिल पुलिस ने सीआईएसएफ के साथ मिलकर फ्लैग मार्च निकाला। वहीं, सीआरपीएफ के साथ बेझाडीह, केशोपट्टी व शीतलपट्टी आदि क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया।

साथ ही फरार चल रहे बदमाशों व वारंटियों के गिरफ्तारी के लिए मुफ्फसिल थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत चिन्हित कई संवेदनशील ठिकानों पर छापेमारी की गई। इस अभियान में सुरक्षा बलों की कई कंपनियों को लगाया गया था। मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव थाना क्षेत्र में भय मुक्त वातावरण में निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर छापामारी अभियान लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *