समस्‍तीपुर

मुफ्फसिल पुलिस ने सीआरपीएफ के साथ मिलकर निकाला फ्लैग मार्च, निर्भीक होकर मतदान की अपील

Samastipur : आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन काफी सक्रिय हो गई है। सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट विकाश सिंह एवं मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह के नेतृत्व में गुरुवार की शाम थाना क्षेत्र के बिशनपुर सहित कई गांवों में फ्लैग मार्च निकाला गया। इसमें पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल के जवान एवं सीआरपीएफ के पदाधिकारी व जवान शामिल थे। यह फ्लैग मार्च बिशनपुर से होते हुए हकीमाबाद, दरियापुर एवं गोनहर नवादा आदि गांवों में निकला।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने वोटरों को यह आश्वस्त किया कि आप सभी निर्भीक होकर चुनाव में अपना मतदान करें। असामाजिक तत्वों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। हर हाल में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराया जाएगा। चुनाव में गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाएगा।

वहीं, मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को यह विश्वास दिलाया गया है कि पुलिस आपके लिए है। आप निर्भीक होकर चुनाव में मतदान करें। कहीं से कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना हो तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, उस पर अविलंब कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *