समस्‍तीपुर

दीपावली पर अलर्ट पर रहेंगे जिले के अस्पताल, सिविल सर्जन ने सभी अस्पतालों को जारी किया निर्देश

19-20 अक्टूबर की रात डॉक्टर व पैरामेडिकल कर्मियों की ड्यूटी रोस्टर के अनुसार सुनिश्चित कराने का निर्देश

Samastipur : दीपावली एवं काली पूजा पर्व 2025 के अवसर पर आतिशबाजी के कारण जलने, आग लगने जिले के सरकारी अस्पतालों में विशेष आकस्मिक सेवा व्यवस्था उपलब्ध रखने का निर्देश दिया गया है। आतिशबाजी के कारण जलने, आग लगने एवं अन्य प्राणघातक घटना व दुर्घटना होने की संभावना को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। इससे निपटने के लिए रोस्टर के अनुसार चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति का निर्देश दिया गया है। सिविल सर्जन डॉ एसके चौधरी द्वारा सदर अस्पताल, पूसा, पटोरी एवं दलसिंहसराय एवं अनुमण्डलीय अस्पताल रोसड़ा के उपाधीक्षक, जिले के सभी पीएचसी व सीएचसी और जननायक कर्पूरी ठाकुर रेफरल अस्पताल ताजपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को पत्र के माध्यम से दीपावली एवं काली पूजा पर्व के अवसर पर विशेष आकस्मिक सेवा उपलब्ध कराने को लेकर आवश्यक निर्देश दिया गया है।

उन्होंने कहा है कि दीपावली का पर्व 20 अक्टूबर को मनाया जाना है। प्रायः हर वर्ष दीपावली की रात आतिशबाजी के कारण जलने, आग लगने एवं अन्य प्राणघातक घटना एवं दुर्घटना होने की संभावना रहती है। जिससे अफरातफरी का माहौल हो जाता है। संभावित परिस्थितियों को लेकर चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ रूप से रखना है। 19 अक्टूबर एवं 20 अक्टूबर तक पूरी रात सभी अस्पतालों, स्वास्थ्य केन्द्रों में समुचित इलाज की व्यवस्था रखने एवं आकस्मिकता को देखते हुए चिकित्सकों व पारामेडिकल कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। वहीं, अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में आवश्यक दवाएं एवं एम्बुलेंस आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कर के रखने ताकि आतिशबाजी के कारण घालय मरीजों का समुचित इलाज ससमय हो सके।

वहीं, सदर अस्पताल में रोस्टर के अनुसार चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति सभी आवश्यक दवाओं के साथ सुनिश्चित करने तथा दो एम्बुलेंस लगातार तैयार स्थिति में रखने, जो आवश्यकता पड़ने पर बिना किसी विलंब के उपयोग में लाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *