क्राइम

दलसिंहसराय जेल से रची गई थी दरभंगा के प्रेम ज्वेलर्स लूट की साजिश, एक महिला सहित 12 गिरफ्तार

सजायाफ्ता अपराधी भोला सिंह उर्फ सन्नी कुमार के इशारे पर अपराधियों ने दिया था लूट की घटना को अंजाम

Samastipur : दरभंगा के प्रेम ज्वेलर्स में हुए लूट की साजिश समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय जेल से रची गई थी। यह पूरी वारदात जेल में बंद सजायाफ्ता अपराधी के इशारे पर अपराधियों ने अंजाम दिया था। दरभंगा के बड़ा बाजार स्थित प्रेम ज्वेलर्स में 3 अप्रैल को हुई चर्चित ज्वेलरी लूटकांड का पुलिस ने सफल उभेदन कर दिया है। दरभंगा एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में बताया कि इस सनसनीखेज वारदात की साजिश दलसिंहसराय जेल में बंद सजायाफ्ता अपराधी भोला सिंह उर्फ सन्नी कुमार ने रची थी। दुकान के कारीगर अभिषेक सोनी ने लाइनर की भूमिका निभाते हुए दुकान की अंदरूनी जानकारी अपराधियों तक पहुंचाई। एसएसपी ने बताया कि 3 अप्रैल को अपराधियों ने

हथियार के बल पर प्रेम ज्वेलर्स के प्रोपराइटर मनोज ठाकुर, कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बनाकर करीब 700 ग्राम सोना, 20 से 25 किलोग्राम चांदी और 10 लाख रुपए नकद लूट लिए थे।

इस मामले में नगर थाना कांड संख्या 72/26 दर्ज कर एसआईटी का गठन किया गया था। एसएसपी ने कहा कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है और सभी गिरफ्तार अपराधियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से शहरवासियों में भरोसा बढ़ा है। साथ ही अपराधियों में डर कायम हुआ है।

लूट की वारदात 

3 अप्रैल को प्रेम ज्वेलर्स में वारदात

700 ग्राम सोना, 25 किलो तक चांदी, 10 लाख कैश लूटे

जेल से रची गई थी साजिश, कारीगर ने दी थी अंदरूनी जानकारी

पुलिस की कार्रवाई

एसआईटी, एसटीएफ और बेगूसरा, पुलिस की संयुक्त छापेमारी

12 आरोपी गिरफ्तार, एक महिला भी शामिल

44 लाख के जेवर बरामद, 8 मोबाइल और 4 बाइक जब्त

तकनीकी जांच के आधार पर कार्रवाई की गई

जानिए कौन है भोला सिंह

समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना कांड संख्या 49/2022 में एडीजे-1 अशोक कुमार गुप्ता की अदालत ने 27 नवंबर 2024 को भोला कुमार उर्फ सन्त्री और रत्नेश कुमार उर्फ गोलू को धारा आजीवन कारावास और 30,000 रुपए जुमनि की सजा सुनाई थी। ॥ साथ ही आर्म्स एक्ट में तीन वर्ष कैद व 3,000 रुपए का अर्थदंड लगाया था।

तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर दरभंगा पुलिस, बिहार एसटीएफ और बेगूसराय पुलिस की संयुक्त टीम ने मंसूरचक थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में मंगल कुमार के पैर में गोली लगी। मौके से एक देसी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, दो मोबाइल, दो सोने के कंगन, एक पिस्टल, चार गोली, तीन बाइक और करीब 4.980 किलो चांदी जैसे आभूषण बरामद किए गए।

 

भोला सिंह के निर्देश पर घटना की साजिश रची

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि जेल में बंद भोला सिंह के निर्देश पर इस घटना की साजिश रची गई। अभिषेक सोनी ने दुकान की पूरी जानकारी देकर लूट को आसान बनाया। इसके बाद पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक महिला भी शामिल है। संदीप सिंह के घर से मिट्टी में छिपाकर रखे गए 156.44 ग्राम सोना और 8.630 किलोग्राम चांदी के जेवर बरामद किए गए। अब तक कुल 44 लाख रुपए मूल्य के आभूषण, 8 मोबाइल और 4 मोटरसाइकिल जब्त की जा चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *