समस्‍तीपुर

सीएस ने चिकित्सकों के साथ की बैठक, मानक के अनुसार रोस्टर ड्यूटी व मुख्यालय में आवास अनिवार्य

Samastipur : सदर अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने व व्यवस्थित ढंग से संचालन को लेकर सिविल डॉ राजीव कुमार ने अस्पताल में पदस्थापित सभी चिकित्सकों के साथ बैठक किया। रोस्टर, ड्यूटी व आवास को लेकर उन्होंने सभी चिकित्सकों को सख्त निर्देश दिया। उन्होंने सदर अस्पताल के डीएस डॉ गिरीश कुमार को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी चिकित्सकों से विभाग के द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार ड्यूटी लें। चिकित्सकों की ड्यूटी रोस्टर आइडियल होनी चाहिए। सभी डॉक्टरों को मुख्यालय में आवास लेकर रहने का निर्देश दिया गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें कभी भी बुलाया जा सके।

 

👉‘स्वास्थ्य काया’ योजना के तहत 499 रुपये से फुल बॉडी हेल्थ चेकअप, किफायती दरों पर कई पैकेज उपलब्ध

https://samacharbihar.in/medanta-labs-was-inaugurated-in-adarsh-nagar-samastipur-city-full-body-health-checkups-are-available-for-%e2%82%b9499-under-the-swasthya-kaya-scheme/

🎉 समस्तीपुर में मेदांता लैब कलेक्शन सेंटर का भव्य उद्घाटन 🏥
📍 स्थान: आदर्श नगर, कृष्णा हॉस्पिटल के पास, वार्ड-40, समस्तीपुर, बिहार
💉 मेदांता लैब्स का बड़ा ऑफर!

अब फुल बॉडी हेल्थ चेकअप सिर्फ ₹499 से शुरू 🏥

🔹 स्वास्थ्य काया बेसिक – ₹1099
🔹 मिनी – ₹1349
🔹 मॉनिटर – ₹1399
🔹 एक्सटेंडेड – ₹2099
🔹 कंप्रेहंसिव – ₹2399

🎉 Inaugural Offer-1 – ₹249
🎉 Inaugural Offer-2 – ₹349
⭐ स्वास्थ्य काया स्पेशल – ₹999
💼 टैक्स सेवर प्रोफाइल (84 जांच) – ₹4999

📞 संपर्क नंबर: 93349 92069

स्वस्थ रहें, समय पर जांच कराएं!

https://www.facebook.com/share/p/1BdLpM9YbE/

उन्होंने कहा कि अनियमितता पाए जाने पर संबंधित चिकित्सकों के वेतन से कटौती की जाएगी। साथ ही सभी मरीजों को सरकार व विभाग के द्वारा उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बता दें कि आए दिन सदर अस्पताल में रोस्टर के अनुसार चिकित्सकों के ड्यूटी नहीं करने की शिकायतें आती रहती हैं। वहीं, कुछ चिकित्सकों को छोड़कर अधिकांश दूसरे जिलों से आना-जाना करते हैं। इसको लेकर अस्पताल में कार्यरत सभी चिकित्सा पदाधिकारी, विशेषज्ञ महिला चिकित्सा पदाधिकारी, दंत चिकित्सा पदाधिकारी एवं आयुष चिकित्सा पदाधिकारियों की अनिवार्य बैठक आयोजित की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *