समस्तीपुर शहर के आदर्शनगर में मेदांता लैब्स का हुआ शुभारंभ
‘स्वास्थ्य काया’ योजना के तहत 499 रुपये से फुल बॉडी हेल्थ चेकअप, किफायती दरों पर कई पैकेज उपलब्ध
समस्तीपुर शहर के आदर्शनगर में मेदांता लैब्स खुल गया है। बीते 19 फरवरी को जिले के प्रसिद्ध मां मनोकामना मंदिर मन्नीपुर के मुख्य पुजारी सुमन झा ने इसका उद्धघाटन किया। उन्होंने कहा कि मेदांता एक विश्वसनीय लैब है। इस तरह का लैब्स यहां होने से जिले के लोग लाभांवित होंगे। मेदांता लैब्स के प्रबंधक ने बताया कि लैब खुलने से क्षेत्र के लोगों को सहुलियत मिलेगा। किसी भी इलाज में जांच का काफी महत्व है। सही रिपोर्ट से ही मरीजों का सही से इलाज किया जा सकता है। मेदांता लैब खुलने से अब क्षेत्र के लोगों को सुगर, थाइराइड, हार्मोन, यूरिक एसिड एवं कैल्सियम जैसे सैकड़ों जांच मेदांता लैब से हो सकेगा। इस लैब का मकसद शहर वासियों को कम कीमत पर सटीक जांच रिपोर्ट को उपलब्ध कराना है।
मेदांता लैब्स की ‘स्वास्थ्य काया’ योजना: 499 रुपये से फुल बॉडी हेल्थ चेकअप की सुविधा
बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य जांच की दिशा में मेदांता लैब्स ने ‘स्वास्थ्य काया’ योजना के तहत किफायती दरों पर विभिन्न हेल्थ चेकअप पैकेज शुरू किए हैं। इस योजना के अंतर्गत फुल बॉडी हेल्थ चेकअप की शुरुआत मात्र 499 रुपये से की गई है, जिससे आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण जांच सुविधा आसानी से उपलब्ध हो सके।

योजना के तहत विभिन्न श्रेणियों में पैकेज उपलब्ध हैं। स्वास्थ्य काया स्क्रीन 499 रुपये में, स्वास्थ्य काया बेसिक 1099 रुपये में, स्वास्थ्य काया मिनी 1349 रुपये में, स्वास्थ्य काया मॉनिटर 1399 रुपये में, स्वास्थ्य काया एक्सटेंडेड 2099 रुपये में तथा स्वास्थ्य काया कंप्रेहंसिव 2399 रुपये में उपलब्ध है। इन सभी पैकेजों में डायबिटीज, थायरॉयड, हार्ट, किडनी, लीवर, बोन हेल्थ समेत कई महत्वपूर्ण जांच शामिल हैं।

इसके अलावा विशेष उद्घाटन ऑफर के तहत Inaugural Offer-1 मात्र 249 रुपये में तथा Inaugural Offer-2 349 रुपये में उपलब्ध है। वहीं, 999 रुपये में स्वास्थ्य काया स्पेशल पैकेज के तहत विभिन्न प्रकार की जांच की सुविधा प्रदान की जा रही है।
मात्र 4999 रुपये में टैक्स सेवर प्रोफाइल (हेल्थ टैक्स) पैकेज भी उपलब्ध है, जिसमें कुल 84 प्रकार की महत्वपूर्ण एवं गुणवत्तापूर्ण जांच शामिल हैं। यह पैकेज विशेष रूप से उन लोगों के लिए उपयोगी है, जो आयकर लाभ के साथ व्यापक स्वास्थ्य जांच कराना चाहते हैं।

