समस्‍तीपुर

कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में जर्नलिज्म, MBA और MCA जैसे कोर्स होंगे संचालित

कॉलेज को मिली आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी से संबद्धता, उच्च शिक्षा का नया केंद्र बनेगा संस्थान

समस्तीपुर जिले के लिए यह गर्व का अवसर है। कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, ग्राम सिंधिया खुर्द (थाना-कर्पूरीग्राम) को आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से संबद्धता मिल गई है। इससे पहले कॉलेज को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् (AICTE), नई दिल्ली से अनुमोदन प्राप्त था। अब विश्वविद्यालय की संबद्धता मिलने के बाद यह संस्थान उच्च शिक्षा का नया केंद्र बनेगा।

इस घोषणा के बाद कॉलेज परिवार में उत्साह और खुशी का माहौल रहा। चेयरमैन एस. के. मंडल ने मिठाई बांटकर सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, समस्तीपुर का पहला निजी कॉलेज है जहाँ रोजगारपरक और प्रोफेशनल कोर्स संचालित किए जाएंगे। इनमें बैचलर इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (BCA), बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BA J&MC), मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA), MBA (Finance), MBA (Marketing Management) और मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (MCA) शामिल हैं।

चेयरमैन श्री मंडल ने कहा कि इन कोर्सों की शुरुआत से छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। इससे स्थानीय स्तर पर तकनीकी और प्रबंधन शिक्षा उपलब्ध होगी और जिले का शैक्षणिक स्तर ऊँचाई पर पहुँचेगा।

शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी अपनी प्रसन्नता जताते हुए कहा कि संस्थान का लक्ष्य विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध कराना है। कॉलेज प्रशासन ने आश्वासन दिया कि यहाँ आधुनिक सुविधाएँ, अनुभवी फैकल्टी और अनुशासित वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा।

विशेष जानकारी के लिए ईमेल : krishna54002@gmail.com अथवा दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। मोबाइल : 9031074586, 9031074587, 9031074588, 9031074589, 9031074595

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *