प्रतिभाशाली छात्रों से जनसुराज नेत्री चेतना झांब ने किया आत्मीय संवाद
समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के समस्तीपुर नगर स्थित विभिन्न कोचिंग संस्थानों का भ्रमण कर जन सुराज पार्टी की समस्तीपुर विधानसभा से नेत्री चेतना झांब ने प्रतिभाशाली छात्रों से आत्मीय संवाद किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने बिहार में शिक्षा की गुणवत्ता, रोजगार के अवसर, पुस्तकालय एवं स्टडी सेंटर जैसी सुविधाओं की आवश्यकता, साथ ही छात्राओं की सुरक्षा एवं छात्रवृत्ति योजनाओं से संबंधित अपनी अपेक्षाएँ साझा कीं। चेतना झांब ने कहा कि जन सुराज पार्टी के लिए शिक्षा और रोजगार सर्वोच्च प्राथमिकता हैं।
प्रत्येक विद्यार्थी को उत्कृष्ट शिक्षा, सुरक्षित वातावरण और समान अवसर उपलब्ध कराना पार्टी का दृढ़ संकल्प है। उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं की आकांक्षाएँ ही आने वाले बदलाव की दिशा तय करेंगी और जन सुराज पार्टी उस परिवर्तन की अगुवाई करने के लिए पूर्णत: प्रतिबद्ध है।

