जनता का यह उत्साह ही हमारे विकसित समस्तीपुर, समृद्ध बिहार के संकल्प को करेगा साकार : चेतना झाम्ब
समस्तीपुर विधानसभा में जन सुराज पार्टी की बुधवार को बिहार बदलाव यात्रा के चौथे दिन का आयोजन बड़े ही उत्साह और जनसमर्थन के बीच सम्पन्न हुआ। इस यात्रा का नेतृत्व जन सुराज पार्टी की प्रखर नेत्री चेतना झांब ने किया। कार्यक्रम के दौरान चेतना झांब ने क्षेत्र का व्यापक भ्रमण कर स्थानीय नागरिकों, बुजुर्गों, माताओं-बहनों और युवाओं से आत्मीय संवाद स्थापित किया। उन्होंने जनता के विचार, समस्याएं और सुझाव सुने तथा आश्वस्त किया कि जन सुराज पार्टी ही समस्तीपुर के विकास और बिहार के समृद्ध भविष्य की वास्तविक विकल्प है। यात्रा के दौरान स्थानीय निवासियों का जन सुराज पार्टी के प्रति गहरा विश्वास और समर्थन स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ।
चेतना झांब ने कहा कि आपके सहयोग और आशीर्वाद से हम मिलकर समस्तीपुर के हालात बदलेंगे। जनता का यह उत्साह ही हमारे विकसित समस्तीपुर, समृद्ध बिहार के संकल्प को साकार करेगा। विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा कि नवरात्रि व्रत के बावजूद चेतना झांब ने पूरे दिन यात्रा में सक्रिय भागीदारी की। यात्रा पूर्ण होने के बाद उन्होंने स्वयं कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को अपने हाथों से भोजन कराकर आत्मीयता और सेवा भाव का परिचय दिया। जन सुराज पार्टी की यह यात्रा जन-जन से सीधा संवाद स्थापित करने और उन्हें पार्टी के विजन से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

