समस्‍तीपुर

समस्तीपुर की शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी और पलायन का स्थायी समाधान जन सुराज पार्टी : चेतना झाम्ब

samastipur : जन सुराज पार्टी की बिहार बदलाव यात्रा के तीसरे दिन समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र में जन सुराज नेत्री चेतना झांब ने विभिन्न वार्डों एवं गांवों का भ्रमण कर जन-जन से आत्मीय संवाद स्थापित किया। इस दौरान क्षेत्र की देवतुल्य जनता ने उत्साहपूर्वक आशीर्वाद एवं समर्थन प्रदान किया। चेतना झांब ने लोगों को प्रशांत किशोर के दूरदर्शी विजन से अवगत कराते हुए कहा कि समस्तीपुर की बदहाल शिक्षा व्यवस्था, चरमराई स्वास्थ्य सेवाएं, बढ़ती बेरोजगारी और निरंतर पलायन, तथा विकास की ठहरी हुई धारा इन सभी समस्याओं का स्थायी समाधान केवल जन सुराज पार्टी ही दे सकती है।

उन्होंने यह विश्वास व्यक्त किया कि समस्तीपुर की जागरूक जनता आने वाले चुनाव में विकसित समस्तीपुर, समृद्ध बिहार के संकल्प को साकार करने के लिए अपने बहुमूल्य मत के माध्यम से जन सुराज पार्टी को ऐतिहासिक विजय दिलाएगी और एक स्वर्णिम भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *