समस्‍तीपुरक्राइम

सिने व्यवसायी अंटू ईश्वर के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक व्यक्ति घायल

Samastipur : शहर के बहादुरपुर में अनुरूप टॉकीज के पास मंगलवर की रात बदमाशों ने सिने व्यवसायी अंटू ईश्वर के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग घटना को अंजाम देकर सनसनी फैला दी। हालांकि, इस घटना में अंटू ईश्वर बाल-बाल बच गए लेकिन उनके एक सहयोगी को गोली लग गई। जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए आदर्श नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी पहचान शुभम उर्फ यीशु के रूप में बताई गई है। मिली जानकारी के अनुसार, चार चक्का वाहन से बदमाशों ने तीन से चार राउंड फायरिंग की। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *