सरायरंजन में दिल्ली पुलिस ने छापेमारी कर दो साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने रविवार की देर शाम सरायरंजन थाना क्षेत्र के शाहजादापुर गांव में छापेमारी कर दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान शाहजादापुर गांव निवासी कौशिक ठाकुर एवं साकेत ठाकुर के रूप में की गई है। वहीं, इस संबंध में दिल्ली पुलिस के टीम में शामिल एसआई दीपक आर्या ने बताया कि इन लोगों के खिलाफ दिल्ली पुलिस के पास साइबर फ्रॉड करने का मामला दर्ज हुआ था। मामला दर्ज होने के बाद दिल्ली पुलिस जांच में जुटी। जांच के दौरान पता लगा कि दो युवक बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले हैं। उसके बाद वहां की पुलिस समस्तीपुर जिले के वरीय पदाधिकारी से बात कर सहयोग करने की बात कही।
वहीं, सरायरंजन थाना के एसआई आनंद सिंह के साथ दिल्ली पुलिस ने उक्त दोनों युवक के घर में छापेमारी कर दोनों युवक को गिरफ्तार किया। साथ में मल्टीपल एटीएम, चेकबुक एवं दो मोबाइल बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों गिरफ्तार युवक से पूछताछ की गई है। पूछताछ के क्रम में उन्होंने घटना में संलिप्त होने की बात बताई है। वहीं, दोनों गिरफ्तार युवक को समस्तीपुर कोर्ट में हाजिर करा कर रिमांड पर उसे दिल्ली ले जाए जाने की प्रक्रिया की जा रही थी। जांच के बाद सभी को न्याय हिरासत में भेजा जाएगा।

