समस्‍तीपुरक्राइम

ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 4.5 लाख रुपए की साइबर ठगी, पीड़ित ने दर्ज करायी प्राथमिकी

Samastipur : ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है, जिसमें दलसिंहसराय निवासी धीरज कुमार ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। इसमें पीड़ित से लगभग साढ़े चार लाख रुपए की ठगी कर ली गई। पीड़ित के अनुसार, बीते 22 दिसंबर को व्हाट्सएप के माध्यम से ‘अपस्टॉक्स एडवांस्ड डिमैट अकाउंट’ खोलने का प्रस्ताव दिया गया। इसके बाद वह एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ गए थे। जहां ग्रुप एडमिन के द्वारा द्वारा निवेश और ट्रेडिंग की जानकारी दी गई थी। पीड़ित ने बताया कि शुरुआत में कम राशि निवेश कर लाभ दिखाया गया, जिससे विश्वास बढ़ा और उन्होंने विभिन्न खातों में कई चरणों में रकम ट्रांसफर की। बाद में आईपीओ सब्सक्रिप्शन के नाम पर दबाव बनाकर उनसे बड़ी राशि जमा कराई गई। कथित डिमैट अकाउंट में भारी मुनाफा दिखाया गया, लेकिन वास्तविक निकासी में बाधा आने पर उन्हें ठगी का संदेह हुआ। जांच के दौरान अपस्टॉक्स कस्टमर केयर ने संबंधित वेबसाइट को फर्जी बताया। धीरज कुमार ने इसको लेकर राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने और ठगी गई रकम वापस दिलाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *