समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के बिसनपुर से उठी बदलाव की लहर, जन सुराज ने किया विकास का वादा
Samastipur :- समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के पंचायत बिसनपुर, वार्ड संख्या 12 में 16 सितंबर को आयोजित जन सुराज की जनसभा में ग्रामीणों ने उत्साह के साथ भाग लिया। और बदलाव के लिए गांव के हर कोने से जुटी भीड़ ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार , सिंचाई और सड़क जैसी बुनियादी समस्याओं पर खुलकर अपनी आवाज उठाई। सभा में जन सुराज पार्टी ने स्पष्ट किया कि विकास की प्रक्रिया में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होगा। युवाओं को रोजगार और प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की ठोस योजना पर काम किया जाएगा। हर परिवार तक बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा की सुविधा पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया।
साथ ही पारदर्शी और जवाबदेह पंचायत व्यवस्था के निर्माण का आश्वासन भी दिया गया। यह जनसभा इस बात का संकेत बनी कि बिसनपुर से बदलाव की लहर शुरू हो चुकी है। जन सुराज पार्टी ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे साथ मिलकर समस्तीपुर को नई दिशा दें। पार्टी का संदेश साफ था, “जनता का शासन, जनता का विकास ही जन सुराज का वादा है।”

