साफ-सफाई अभियान के साथ बिहार पुलिस सप्ताह की शुरुआत, सेवा-सुरक्षा और विश्वास पर जोर
एसपी अरविंद प्रताप सिंह की अध्यक्षता में 27 फरवरी तक होंगे विविध कार्यक्रम
Samastipur : जिले में 22 से 27 फरवरी 2026 तक बिहार पुलिस सप्ताह का भव्य आयोजन रविवार से शुरू हो गया। एसपी अरविंद प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस छह दिवसीय कार्यक्रम में मैदान से मंच तक पुलिस के विभिन्न कार्यों और जनसंपर्क गतिविधियों की झलक देखने को मिलेगी। पहले दो दिनों में साफ-सफाई अभियान चलाया जाएगा, इसके बाद नुक्कड़ नाटक, प्रभात फेरी और वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इस वर्ष का मुख्य थीम ‘सेवा, सुरक्षा और विश्वास’ रखा गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य जनता और पुलिस के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना, नशा मुक्त समाज का संदेश देना, साइबर जागरूकता बढ़ाना तथा स्वच्छता, महिला सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
🎉 समस्तीपुर में मेदांता लैब कलेक्शन सेंटर का भव्य उद्घाटन 🏥
📍 स्थान: आदर्श नगर, कृष्णा हॉस्पिटल के पास, वार्ड-40, समस्तीपुर, बिहार
💉 मेदांता लैब्स का बड़ा ऑफर!
अब फुल बॉडी हेल्थ चेकअप सिर्फ ₹499 से शुरू 🏥
🔹 स्वास्थ्य काया बेसिक – ₹1099
🔹 मिनी – ₹1349
🔹 मॉनिटर – ₹1399
🔹 एक्सटेंडेड – ₹2099
🔹 कंप्रेहंसिव – ₹2399
🎉 Inaugural Offer-1 – ₹249
🎉 Inaugural Offer-2 – ₹349
⭐ स्वास्थ्य काया स्पेशल – ₹999
💼 टैक्स सेवर प्रोफाइल (84 जांच) – ₹4999
📞 संपर्क नंबर: 93349 92069
स्वस्थ रहें, समय पर जांच कराएं!
https://www.facebook.com/share/p/1BdLpM9YbE/
साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान और महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े कार्यक्रम होंगे आयोजित
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यातायात नियमों के पालन, नशा मुक्ति, साइबर अपराध से बचाव और महिला जागरूकता जैसे विषयों पर संदेश दिया जाएगा। पुलिसकर्मियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जांच शिविर आयोजित होगा। पुलिस और आमजन के लिए योग कार्यक्रम तथा पुलिस बनाम मीडिया के बीच मैत्री क्रिकेट मैच भी खेला जाएगा। साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान और महिला अभया ब्रिगेड द्वारा महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े कार्यक्रमों के साथ सप्ताह का समापन होगा। रक्तदान शिविर के जरिए जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा, वहीं विभिन्न समुदायों से संवाद कर उनकी सुरक्षा संबंधी चिंताओं को समझा जाएगा।

