समस्‍तीपुर

विधानसभा चुनाव के दौरान VVIP-VIP सुरक्षा व्यवस्था में नहीं होगी चूक, दिया गया है विशेष प्रशिक्षण

जिले में गठित है विशेष सुरक्षा दस्ता, SPG की तर्ज पर सुरक्षा प्रदान करती है Special Security Pole

Samastipur : बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2025) के दौरान वीवीआईपी (VVIP Security) और वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था (VIP Security Arrangement) को मजबूती प्रदान करने को लेकर गठित सिक्योरिटी पोल (Security Pole Bihar) एवं मॉनिटरिंग सेल (Monitoring Cell) के नोडल पदाधिकारी को एकदिवसीय प्रशिक्षण दिया गया है। यह प्रशिक्षण अपर पुलिस महानिदेशक (Additional Director General of Police – Security), बिहार, पटना की अध्यक्षता में दी गई है।

इसमें वीवीआईपी और वीआईपी सुरक्षा संबंधी विषयों पर जिलों में गठित वीआईपी सिक्योरिटी एवं मॉनिटरिंग सेल (VIP Security and Monitoring Cell Bihar) के नोडल पदाधिकारियों, एटीएस (Anti-Terrorism Squad – ATS Bihar), स्पेशल ब्रांच (Special Branch Bihar) एवं एसएसजी (Special Security Group – SSG Bihar) के पदाधिकारियों को एकदिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।

इस एकदिवसीय प्रशिक्षण में पुलिस उपाधीक्षक स्तर (DSP Rank Officers) के कुल 82 पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी चुनाव के दौरान वीआईपी सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न होने देना तथा सभी जिलों में एकसमान मानक प्रक्रिया (Standard Operating Procedure – SOP) लागू करना है। बता दें कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यालय के निर्देशानुसार विशेष सुरक्षा दस्ते 56 सदस्ययी सिक्योरिटी पोल (56-Member Security Pole Team) का गठन किया गया है। इसमें 12 एसआई, 8 पीएसआई, 20 पुरुष सिपाही, 10 महिला सिपाही और 6 चालक हवलदार को शामिल किया गया है।

इन सभी को विशेष प्रशिक्षण और दिशा-निर्देश के तहत तैनात किया जाएगा, ताकि किसी भी स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया (Quick Response) दी जा सके।

सुरक्षा प्रोटोकॉल, एस्कॉर्ट व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण व आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने का दिया गया प्रशिक्षण (Security Protocol & Escort Management Training)

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Vidhan Sabha Election 2025) के मद्देनजर बीते बुधवार को विशेष शाखा, बिहार (Special Branch Bihar) के अपेक्स प्रशिक्षण केंद्र (Apex Training Centre Patna) में वीवीआईपी तथा वीआईपी सुरक्षा से संबंधित विषयों पर एकदिवसीय प्रशिक्षण दिया गया था।

इसमें राज्य के विभिन्न जिलों में गठित वीआईपी सुरक्षा एवं निगरानी प्रकोष्ठ (VIP Security and Monitoring Cell Bihar) के नोडल पदाधिकारियों के साथ-साथ आतंकवाद निरोधक दस्ता (Anti Terrorism Squad – ATS), विशेष शाखा (Special Branch) तथा विशेष सुरक्षा समूह (Special Security Group – SSG) के पदाधिकारी शामिल हुए थे।

प्रशिक्षण के दौरान चुनाव अवधि में वीवीआईपी एवं वीआईपी की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, समन्वय एवं निगरानी तंत्र (Coordination and Monitoring Mechanism) को और अधिक प्रभावी करने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को विभिन्न सुरक्षा प्रोटोकॉल (Security Protocols), एस्कॉर्ट व्यवस्था (Escort Management), भीड़ नियंत्रण (Crowd Control), आकस्मिक परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया (Emergency Response) और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा प्रबंधन (Security Management in Sensitive Areas) की विस्तृत जानकारी दी गई।

एसपीजी की तर्ज पर वीआईपी और वीवीआईपी व्यक्तियों को सुरक्षा प्रदान करती है सिक्योरिटी पोल (Security Pole Bihar Modelled on SPG)

सिक्योरिटी पोल (Security Pole Force Bihar) नामक यह एक अत्याधुनिक स्पेशल फोर्स (Special Force Bihar) एसपीजी (SPG India) की तर्ज पर वीआईपी और वीवीआईपी व्यक्तियों को उच्चस्तरीय सुरक्षा प्रदान करेगी।

साथ ही, इस बार सिक्योरिटी पोल के लिए परिधान की एकरूपता यानी यूनिफॉर्म (Uniform Code for Security Pole) को लेकर भी स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें शामिल सभी पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान विशेष ड्रेस कोड (Dress Code) में रहना अनिवार्य होगा।

इस ड्रेस कोड में सफेद कमीज, काली पैंट, काले चमड़े का बेल्ट और जूते, तथा काले या नीले रंग के मोजे शामिल हैं। सिक्योरिटी पोल में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को वीआईपी सुरक्षा के नियम, मानक सहित अनुशासन (Discipline and SOP Guidelines), हथियार प्रशिक्षण (Weapon Training) और विस्फोटक खोज (Explosive Detection Training) आदि एवं आपात स्थिति में प्रतिक्रिया प्रणाली (Crisis Management System) का प्रशिक्षण दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *