समस्‍तीपुर

न्यूज़ कवरेज के लिए आमंत्रित पत्रकार को एएसआई ने हाजत में बंद करने की दी धमकी

एसपी ने कहा- मामला संज्ञान में आया है, जांच कराई जाएगी

Samastipur : जिले के रोसड़ा थाना परिसर में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान रोसड़ा थाने के एक एएसआई सुभाष चन्द्र मंडल के द्वारा एक स्थानीय पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार और जेल बंद कर देने धमकी देने का आरोप सामने आया है। जबकि स्थानीय थानाध्यक्ष के द्वारा झंडोत्तोलन कार्यक्रम की न्यूज कवरेज के लिए आमंत्रित किया गया था। एएसआई के व्यवहार और सार्वजनिक रूप से अपमानित करने की घटना को लेकर पीड़ित पत्रकार पलटन सहनी ने इस संबंध में रोसड़ा थानाध्यक्ष को आवेदन देकर उचित कार्रवाई की मांग की है।

पलटन सहनी का कहना है कि 26 जनवरी को रोसड़ा थानाध्यक्ष द्वारा उन्हें झंडोत्तोलन कार्यक्रम की न्यूज कवरेज के लिए आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान और झंडोत्तोलन के बाद वह समाचार कवरेज के लिए फोटो व वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहे थे। इसी बीच थाना में पदस्थापित एएसआई सुभाष चन्द्र मंडल ने उन्हें सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया। आरोप है कि एएसआई ने पत्रकार से कहा कि अब तक ली गई सभी फोटो और वीडियो तुरंत डिलीट कर दिए जाएं, अन्यथा उन्हें जेल भेज दिया जाएगा।

पत्रकार द्वारा यह कहने पर कि वह थानाध्यक्ष के आमंत्रण पर आधिकारिक कवरेज कर रहे हैं, तब भी एएसआई द्वारा कथित रूप से धमकी दी गई और हाजत में बंद करने की बात कही गई। पत्रकार का कहना है कि इस घटनाक्रम से वह मानसिक रूप से भयभीत हैं और उनके मान-सम्मान को गहरी ठेस पहुंची है। उन्होंने पूरे मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस संबंध में एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कहा है कि इस मामले की जांच कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *