क्राइमबिहार

बिक्रम गिरी हत्याकांड का आरोपी आर्यन दरभंगा ज्वैलर्स लूटकांड में बेगूसराय में गिरफ्तार

लूट के माल के बंटवारे को लेकर इकट्ठा हुए थे अपराधी, मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पकड़ा

Samastipur : जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हुए बिक्रम गिरी हत्या मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हालांकि, उसे दरभंगा ज्वैलर्स लूट कांड में बीते शनिवार को बेगूसराय के मंसूरचक थाना क्षेत्र के दशरथपुर गांव में बेगूसराय पुलिस, दरभंगा पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में छह अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में बछवाड़ा थाना क्षेत्र के मरांची निवासी विजय ईश्वर का पुत्र आर्यन कुमार भी शामिल है, जो समस्तीपुर के उजियारपुर थाना क्षेत्र के चर्चित बिक्रम गिरी हत्याकांड का आरोपी है।

बता दें कि 21 अगस्त को सातनपुर के माधोडीह गांव में अपराधियों ने खदेड़कर बिक्रम गिरी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के 10 दिन बाद पुलिस ने खुलासा किया था कि 2 लाख रुपए की सुपारी देकर वारदात कराई गई थी, जिसमें 20 हजार रुपए एडवांस दिए गए थे। हालांकि सुपारी देने वाले का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। बता दें कि दशरथपुर में घेराबंदी के दौरान अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ कार्रवाई की। इस दौरान मंगल कुमार घायल हो गया।

पुलिस ने घायल मंगल समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से पिस्टल, कट्टा, 9 गोलियां, तीन बाइक, चार मोबाइल और चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। घायल का इलाज पुलिस निगरानी में जारी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *